फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session: लोकसभा में नारियल विकास बोर्ड विधेयक पास, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

Wed, 04 Aug 2021 03:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Parliament Monsson Session 2021 Live: पेगासस जासूसी मामले पर संसद में लगातार गतिरोध जारी है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष लगातार रणनीति बनाने में जुटा है वहीं किसान के मुद्दों पर भी कई विपक्षी सांसद संसद के बाहर और भीतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और हाथों में पोस्टर लेकर वेल तक पहुंच गए थे। जिससे दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी। विपक्ष के हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए पढ़े यहां...
विज्ञापन
राज्यसभा - फोटो : Rajya sabha tv
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:56 PM, 04-Aug-2021

नारियल विकास बोर्ड संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित

नारियल विकास बोर्ड (संशोधन) विधेयक 2021 लोकसभा में पारित हो गया है। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही गुरुवाल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

03:32 PM, 04-Aug-2021

राज्यसभा में विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण विधेयक पास

राज्यसभा में भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को पारित किया गया। वहीं विपक्ष के भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

03:22 PM, 04-Aug-2021

हिरासत में हुई मौतों के लिए मुआवजे की सिफारिश: गृह राज्य मंत्री

राज्य सभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक अप्रैल 2018 से 30 जून 2021 की अवधि के दौरान हिरासत में हुई मौतों (पुलिस और न्यायिक) के 593 मामलों में मौद्रिक मुआवजे के रूप में 15,90,74,998 रुपये की सिफारिश की है। 

विज्ञापन
03:21 PM, 04-Aug-2021

चर्चा के लिए व्यापक सहमति जरूरी: वेंकैया नायडू

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि व्यापक सहमति से ही मुद्दों को सदन में चर्चा के लिए उठाया जा सकता है। उन्होंने उन दलों के नेताओं से मुलाकात की जिनके सदस्य कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आज 12वें दिन के लिए व्यवधानों पर चिंता व्यक्त की और नेताओं से किसानों के मुद्दों, मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी पर चर्चा के लिए सदन के विभिन्न वर्गों के बीच व्यापक समझौते के संदर्भ में सदन में सामान्य स्थिति की वापसी को सक्षम बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

02:49 PM, 04-Aug-2021

निलंबित टीएमसी सांसद सदन से बाहर जाने से किया इनकार

सभी निलंबित टीएमसी सांसद जिन्हें एक दिन के लिए राज्यसभा की कार्यवाही से बाहर जाने को कहा गया था वे वर्तमान में राज्यसभा कक्ष के प्रवेश द्वार के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके लिए मार्शल तैनात हैं।

विज्ञापन
02:12 PM, 04-Aug-2021

छह साल में पैरा मिलिट्री फोर्स के 323 जवान एनकाउंटर में शहीद: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बुधवार को अहम जानकारी देते हुए बताया कि छह साल में पैरा मिलिट्री फोर्स के 323 जवान एनकाउंटर में शहीद हुए हैं। 

12:39 PM, 04-Aug-2021

तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्य पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने पेगासस जासूसी विवाद को लेकर आसन के समक्ष हंगामा कर रहे तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों को पूरे दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। सभापति ने इन सदस्यों से अपने स्थानों पर लौट जाने और कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो सदस्य आसन के समक्ष आ गए हैं और तख्तियां दिखा रहे हैं, उनके नाम नियम 255 के तहत प्रकाशित किए जाएंगे और उन्हें पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

11:55 AM, 04-Aug-2021

हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। दोनों ने एक दूसरे पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाया। देखें वीडियो...

11:21 AM, 04-Aug-2021

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

11:20 AM, 04-Aug-2021

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11.30 तक के लिए स्थगित

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11.30 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

10:58 AM, 04-Aug-2021

संसद को मछली बाजार मत बनाओ: नकवी

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार फिर से हमला किया है। नकवी ने कहा कि अगर उन्हें चाट-पापड़ी से एलर्जी है, तो वे फिश करी खा सकते हैं. लेकिन संसद को मछली बाजार मत बनाएं। दुर्भाग्य से जिस तरह से संसद की गरिमा को धूमिल करने की साजिश के साथ काम किया जा रहा है, वह पहले कभी नहीं देखा गया।

09:34 AM, 04-Aug-2021

मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक

सरकार के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए कई विपक्षी सांसद बुधवार सुबह 10 बजे   कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में बैठक करेंगे।  

09:11 AM, 04-Aug-2021

Live: लोकसभा में नारियल विकास बोर्ड विधेयक पास, दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें