फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Session Live: पेगासस और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

Mon, 26 Jul 2021 05:14 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज यानी सोमवार से दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। अब तक दोनों सदनों में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर रही है, जिसके चलते संसद में कामकाज नहीं हो पा रहा है। आज भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कृषि कानूनों और पेगासस मुद्दे पर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद राज्यसभा को सुबह 12 बजे और लोकसभा को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद फिर हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद फिर से लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए और राज्यसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 4 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा शुरू हो गया जिसके चलते इसे पांच बजे तक स्थगित कर दिया गया गया। वहीं, बाद में इसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मानसून सत्र से जुड़ी हर अपडेट यहां पढ़िए...
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:11 PM, 26-Jul-2021

राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही में बार-बार बाधा पहुंचने और कार्यवाही स्थगित होने के बाद राज्यसभा को 27 जुलाई की सुबह 11 बजे तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।

04:16 PM, 26-Jul-2021

राज्यसभा पांच बजे तक के लिए स्थगित

विपक्षी दलों के हंगामे के चलते राज्यसभा को चार बजे तक के लिए स्थगित किया गया था। वहीं, चार बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने फिर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके चलते सदन की कार्यवाही को अब पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

03:25 PM, 26-Jul-2021

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में फिर से कार्यवाही शुरू होते ही जबरदस्त हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही 4 बजे और लोकसभा की कार्यवाही कल यानी मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

विज्ञापन
11:30 AM, 26-Jul-2021

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का जोरदार हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 12 बजे और लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
 

11:27 AM, 26-Jul-2021

मीराबाई चानू को दी बधाई

संसद के दोनों सदनों में आज कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू को टोक्यो में दमदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई। 

विज्ञापन
11:11 AM, 26-Jul-2021

राज्यसभा सदस्यों ने शहीदों को अर्पित की श्रद्वांजलि

मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के पहले दिन संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई। राज्यसभा के सदस्यों ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

10:42 AM, 26-Jul-2021

मानसून सत्र: पेगासस और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

संसद में आज मानसून सत्र का आज से दूसरा हफ्ता है। आज भी नए कृषि कानूनों और पेगासस जासूसी विवाद को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है, तब से विपक्ष इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है। इस बीच, सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को उस वक्त सभी को हैरान कर दिया, जब वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन और नए कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर देशभर के किसान पिछले कई महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
 
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों को दबाया जा रहा है। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को काले कानून वापस लेने ही होंगे। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें