नोटबंदी को लेकर संसद में चल रहा गतिरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। वहीं, राज्यसभा गेहूं और धान के मुद्दे पर बहस हो रहा है। विपक्ष का कहना है कि वैश्विक स्तर पर दाम गिरने के बावजूद हमारे देश के किसान परेशान हैं। नोटबंदी के कारण उन्हें समस्या हो रही है। LIVE UPDATES...
> लोकसभा की कार्यवाही 14 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित।
Lok Sabha adjourned till December 14 #wintersession
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
> राज्यसभा की कार्यवाही 14 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित।
> संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा, सरकार सदन में मुझे बोलने नहीं दे रही।
> राहुल गांधी ने कहा, मैं बोलूंगा तो मोदी बैठ नहीं पाएंगे।
Parliament security breach matter: Motion adopted in Lok Sabha to suspend AAP MP Bhagwant Mann for remaining days of #wintersession
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
> शोरशराबे के बीच लोकसभा 12 बजे तक स्थगित।
> किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित।
> राज्यसभा में गेहूं पर आयात को शून्य करने की मांग पर हंगामा।
> राज्यसभा में नोटबंदी पर हंगामा।
> विपक्ष ने किसानों के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया।
> सीताराम येचुरी ने कहा, सरकार को स्वीकार करना होगा कि नोटबंदी देशद्रोही कदम है।
> लोकसभा की कार्यवाही 11.30 बजे तक स्थगित।
> राज्यसभा में नारा लगा, किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी- नहीं चलेगी।
> *कांग्रेस नेता आंनद शर्मा ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है प्रधानमंत्री मोदी को सदन में आकर जवाब देना चाहिए।
> *हंगामे के चलते लोकसभा 11 बजकर 30 मिनट तक स्थगित हो गई
> *राज्यसभा में वियतनाम का डेलीगेशन राज्यसभा में मौजूद रहा
नोटबंदी पर संसद में हंगामा शुक्रवार को भी चलता रहा। नोटबंदी में बहस के प्रावधान को लेकर लोकसभा में विपक्षी दलों ने हंगामा किया। इसके बाद सदन को बारह बजे तक स्थगित कर दिया गया।
राज्यसभा में इस मसले पर बहस चल रही है। विपक्षी सांसद इस मामले में लामबंद दिखे कि मोदी को इस मसले पर सदन में आकर विपक्षी सांसदों की बात सुननी चाहिए और उन्हें अपना जवाब देना चाहिए।