फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन: अब कैंटीन में मिलेगी बाजरे की खिचड़ी; ज्वार का उपमा-कंगनी के लड्डू और रागी मटर का शोरबा भी मिलेगा

Mon, 30 Jan 2023 08:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संसद भवन की कैंटीन में देश के विभिन्न इलाकों में प्रचलित मोटे अनाज से बने व्यंजन को खाने की सूची में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात में अपने संबोधन में मोटे अनाज के महत्व पर अपने विचार रखे थे।
 
विज्ञापन
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद भवन की कैंटीन में अब खाने की सूची में मोटे अनाज से बने ढेरों व्यंजनों को शामिल किया जाएगा। इसमें ज्वार उपमा से लेकर बाजरे की खिचड़ी, रागी के लड्डू, बाजरे का चूरमा के अलावा बाजरे की राब और रागी मटर के शोरबे जैसे व्यंजन शामिल हैं। सरकार की ओर से मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31 जनवरी से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र से सांसदों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों के लिये कैंटीन में रागी, ज्वार, बाजरा, राजगीरा, कंगनी आदि से बने व्यंजन परोसने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

 

पीएम ने मन की बात में किया था जिक्र
संसद भवन की कैंटीन में देश के विभिन्न इलाकों में प्रचलित मोटे अनाज से बने व्यंजन को खाने की सूची में शामिल किया गया है। यह पहल ऐसे समय में शुरू की गई है, जब रविवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में मोटे अनाज के महत्व पर अपने विचार रखे थे।
 

स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोगों के लिए भी व्यवस्था
संसद भवन की कैंटीन में स्वास्थ्य को लेकर जागरूक लोगों को जई दूध, सोया दूध के अलावा, सूप में बाजरे की राब (राजस्थानी), रागी मटर का शोरबा और स्टार्टर के रूप में बाजरा प्याज का मुठिया (गुजरात), सांभर के साथ रागी रवा इडली, शाही बाजरे की टिक्की (मध्य प्रदेश) तथा ज्वार सब्जी उपमा (गुजरात) मिल सकेगा। इसके अलावा, संसद कैंटीन में रागी घी रोस्ट, रागी इडली, ज्वार सब्जी उपमा, और, मुख्य भोजन के रूप में मक्का-बाजरा-ज्वार की रोटी के साथ सरसों का साग, आलू की सब्जी के साथ रागी पूरी, लहसुन की चटनी के साथ बाजरे की खिचड़ी मिलेगी।
 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश और केरल के व्यंजन भी परोसे जाएंगे
साथ ही शाही बाजरे की टिक्की (मध्य प्रदेश), रागी मूंगफली की चटनी के साथ डोसा (केरल), चौलाई का सलाद और कोर्रा बाजरा सलाद भी परोसी जाएगा। इसमें राजस्थानी राजगीरा पूरी और आलू की सब्जी भी परोसी जायेगी। संसद आने वाले आगंतुक अमरनाथ सलाद, मोटे अनाज से युक्त केशरी खीर, रागी के लड्डू आदि का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें