बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, 'बयान यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संचार और आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मैं इस मामले को समिति में उठाने जा रहा हूं। हम जल्द ही एक बैठक करने जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश और सख्त कानून हों।'
संसद के बजट सत्र के दौरान रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान का मुद्दा उठा। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही है कि संसदीय समित उन्हें तलब कर सकती है। दरअसल, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इस वक्त अपने एक विवादित बयान को लेकर लोगों की नाराजगी का सामना कर रहे हैं। वे समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर घिरे हुए हैं। मामले पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को नोटिस जारी किया था। साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी वीडियो हटाने की मांग की थी। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब ने मामले में कार्रवाई करते हुए वीडियो हटा दिया है।
विज्ञापन
इस पर बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा, 'बयान यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संचार और आईटी पर संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के रूप में मैं इस मामले को समिति में उठाने जा रहा हूं। हम जल्द ही एक बैठक करने जा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश और सख्त कानून हों। अक्सर लोग बयानों का इस्तेमाल बहुत ही लापरवाही से करते हैं। यह इसलिए गंभीर है, क्योंकि कई युवा संवेदनशील दिमाग ऐसे यूट्यूबर्स को फॉलो करते हैं।'