टीएमसी सांसद ने क्या जवाब दिया?
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने इस पूरे मामले को छोटा बताया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मैं अंदर नहीं था, पता नहीं किसने शिकायत की। यह स्पीकर का विषय है। रॉय ने जोर देते हुए कहा कि संसद के बाहर हम धूम्रपान कर सकते हैं, अंदर नहीं।
टीएमसी ने भी किया पलटवार
वहीं इस पूरे मामले में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा के सभी आरोपों पर पलटवार किया। आजाद ने दावा किया कि संसद परिसर में सैकड़ों सांसद स्मोक करते हैं।
उन्होंने बिना नाम लिए आरोप लगाया कि एक भाजपा सांसद सांसद निधि में 40% कमीशन लेते हैं।
ये भी पढ़ें:- तंबाकू-सिगरेट और महंगे: संसद से बिल पारित होने के बाद अधिसूचित हुए उत्पाद शुल्क कानून, जानिए कितना होगा बदलाव
प्रश्नकाल के दौरान ठाकुर ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद पर गंभीर आरोप लगाए। अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की। इस पर स्पीकर ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी तरह के नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सदन के नियमों के मुताबिक समुचित जांच कराई जाएगी।