पीएम मोदी के भाषण के बाद लोकसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया।
पांच नवंबर 1950 को इसी संसद में नेहरू जी ने कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं हैं कि जो प्रभावित लोग भारत में बसने के लिए आये हैं, ये नागरिकता मिलने के अधिकारी हैं और अगर इसके लिए कानून अनुकूल नहीं हैं तो कानून में बदलाव किया जाना चाहिए। इतने दशकों के बाद भी पाकिस्तान की सोच नहीं बदली है, वहां आज भी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, इसका ताजा उदाहरण ननकाना साहिब में देखने को मिला। ये केवल हिंदू और सिखों के साथ नहीं बल्कि वहां अन्य जो अल्पसंख्यक हैं, उनके साथ भी यही हो रहा है।
एक शायर ने कहा था- खूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैं, साहब छुपते भी नहीं, सामने आते भी नहीं। पब्लिक सब जानती है। पिछले दिनों जो वक्तव्य दिए गए, उनका जिक्र सदन में करना उपयुक्त नहीं है। सदन के बड़े-बड़े लोग भी वहां जाते हैं, ये ठीक नहीं हैं।
मैंने कांग्रेस के एक नेता का कल वक्तव्य सुना कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे। ये काम थोड़ा कठिन है, तो तैयारी में 6 महीने लगते ही हैं। मैंने भी तय किया है कि 6 महीने में सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से मैंने जिस प्रकार से गंदी गाली सुनकर खुद को गालीप्रूफ बना दिया है तो, 6 महीने ऐसी मेहनत करूंगा की मेरी पीठ को हर डंडा सहने की ताकत मिले। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मैं 40 मिनट से बोल रहा हूं, लगता है अब जाकर करंट दौड़ा है। ऐसी कई ट्यूबलाइट हैं।
मुद्रा योजना, मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में स्वरोजगार को बहुत बड़ी ताकत दी है। देश में पहली बार करोड़ों लोग मुद्रा योजना से खुद तो रोजी-रोटी कमाने लगे हैं और दूसरों को भी रोजगार देने लगे हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हम भी आप लोगों के रास्ते पर चलते, तो शायद 70 साल के बाद भी इस देश से अनुच्छेद 370 नहीं हटता, आपके ही तौर तरीके से चलते, तो मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती। आपकी ही सोच के साथ चलते तो राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती। आपकी ही सोच अगर होती, तो करतापुर साहिब कोरिडोर कभी नहीं बन पाता। आपके ही के तरीके होते, आपका ही रास्ता होता, तो भारत-बांग्लादेश विवाद कभी नहीं सुलझता।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए कांग्रेस के नेता अधीर रंजन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गांधीजी आपके लिए ट्रेलर हो सकते हैं, हमारे लिए जिंदगी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे लोकसभा और शाम पांच बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलेंगे।
तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में प्रस्तावित बदलावों को लेकर राज्यसभा में नोटिस दिया है।
कांग्रेस सांसद सय्यद नासिल हुसैन ने राज्य सभा में शून्य काल नोटिस दिया। कथित रूप से एक छात्र के माता-पिता को कर्नाटक के एक कॉलेज में बंधक बनाया गया है।