फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: प्रोफाइल ब्लॉक पर ट्विटर ने साधी चुप्पी, 48 घंटे बाद भी संसदीय समिति को नहीं दिया जवाब

Sat, 03 Jul 2021 08:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए आईटी नियमों को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट और केंद्र सरकार के बीच लगातार खींचतान जारी है। ट्विटर नेताओं की प्रोफाइल बंद करने पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है। 
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए आईटी कानूनों को लेकर ट्विटर और सरकार के बीच तनातनी जारी है।  केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खातों को बंद करने पर ट्विटर की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना और प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति ने 48 घंटे के भीतर ट्विटर से जवाब मांगा था। ट्विटर पर भारत के नए आईटी कानून नहीं मानने का आरोप है। इसको लेकर सरकार और सोशल मीडिया साइट्स के बीच खींचतान जारी है।  
विज्ञापन



गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ट्विटर ने केंद्रीय सूचना और  प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का ट्विटर खाता बंद कर दिया था। हालांकि, विवाद बढ़ने पर कंपनी ने कुछ ही घंटों में प्रोफाइल ऑन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें