फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में 14 माले की बिल्डिंग से कूदने वाले पार्कर खिलाड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 05:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूके आधारित पार्कर समूह के खिलाडियों को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। इसका कारण है की झोपड़पट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के दादर स्थित कंपाउंड में विदेशी खिलाड़ी हैरतअंगेज और जानलेवा स्टंट किया करते थे जिसकी शिकायत अवसान समिति ने पुलिस से की थी। 

विज्ञापन


इससे पहले उनके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं थी और न ही कोई मामला दर्ज किया गया था। लेकिन मंगलवार को उनके जानलेवा स्टंट को लेकर अवसान समिति ने सवाल उठाये जिसके तहत पुलिस ने कहा की खिलाडियों की इस हरकत के बारे में स्पेशल ब्रांच को जानकारी देना आवश्यक है साथ ही उनकी इस प्रकार की हरकतों पर तुरंत रोक लगायी जाये। 

बता दें की ये खिलाड़ी मुंबई में एक कांफ्रेंस में भाग लेने आये हैं जिनके स्टंट वीडियो को 67 लाख व्यू मिले हैं। सोमवार की दोपहर खिलाड़ी डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर नगर की सोसाइटी गए थे, जहां उन्होंने स्टंट का एक वीडियो बनाया जिसमें उनका एक साथी 14 माले की एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग पर कूद रहा है। 
विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष के अनुसार, खिलाडियों ने किसी से अनुमति नहीं मांगी थी। जब ये बात उनकी जानकारी में आयी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। हालांकि, शिकायत सोमवार रात को ही दर्ज कर ली गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने खिलाडियों को एक पांच सितारा होटल से पकड़ा और साथ ही उनका बयान लिया गया। बता दें की, पुलिस ने उनके खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया है लेकिन उनकी हरकतों पर पाबंदी लगा दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें