फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन चिंतन-2: CDS की अध्यक्षता में आज से दो दिवसीय सम्मेलन, थिएटरीकरण योजना पर होगा मंथन

Thu, 09 May 2024 02:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते ही एक साक्षात्कार में कहा था कि सेना में थिएटरीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पहल पर तीनों सेनाओं के बीच आम सहमति बन रही है। सशस्त्र बल इस पहल के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
सीडीएस चौहान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज परिवर्तन चिंतन- 2 में भाग लेंगे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में बहुप्रतिक्षित थिएटरीकरण योजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सीडीएस के साथ-साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी सहित अन्य वरिष्ठ सम्मेलन में भाग लेंगे। थिएटरीकरण के तहत, सरकार तीनों सेनाओं की क्षमताओं को एकीकृत करना चाहती है, जिससे युद्ध सहित अन्य संचालनों में उनके संसाधनों का बेहतर प्रयोग हो सके। 

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया बयान

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि थिएटरीकरण योजना तीनों सेनाओं के बीच जारी संयुक्तता और एकीकरण पहल को गति देगा। मंत्रालय ने बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल चौहान की अध्यक्षता में नौ और 10 मई को नई दिल्ली में परिवर्तन चिंतन II का आयोजन होगा।

तीनों सेनाओं के बीच आम सहमति बन रही
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते ही एक साक्षात्कार में कहा था कि सेना में थिएटरीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। इस पहल पर तीनों सेनाओं के बीच आम सहमति बन रही है। सशस्त्र बल इस पहल के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल तीनों सेवाओं की क्षमताओं को एकीकृत करेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी। बता दें, वर्तमान में थलसेना, नौसेना और वायुसेना की अलग-अलग कमान हैं। थिएटर कमांड में तीनों सेनाओं की ईकाइयां होंगी, जिससे उनके संसाधनों का उच्चतम प्रयोग हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें