फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh baruah: उल्फा (स्व.) के प्रमुख परेश बरुआ कोविड संक्रमित

Mon, 16 Jan 2023 03:35 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Paresh baruah: परेश बरुआ को बुखार और खांसी के कारण उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। बताया जा रहा है कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है...
विज्ञापन
Paresh Baruah - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्फा (स्वतंत्र) के प्रमुख परेश बरुआ कोरोना से संक्रमित हैं। वे 22 दिसंबर से कोरोना से संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि अभी हालात स्थिर है। उल्फा (स्व.) प्रमुख पड़ोसी देश में शरण लिए हुए हैं, उनका तबसे इलाज चल रहा है। अभी तक पूरी तरह से कोविड से उबल नहीं पाए हैं। परेश बरुआ को बुखार और खांसी के कारण उन्हें अभी कुछ दिन आराम करने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। बताया जा रहा है कि उनकी बढ़ती उम्र को देखते हुए काफी एहतियात बरती जा रही है।

बताया जा रहा है कि इस खबर के सामने आने के बाद कि परेश बरुआ को कोविड हो गया है, म्यामार में स्थित उल्फा कैंप में काफी बैचेनी बढ़ गई है। हालांकि बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति पहले से काफी ठीक है। परेश बरुआ कई मुद्दों पर मीडिया से बात करते रहे हैं, लेकिन जबसे उनकी तबीयत खराब होने की खबर आई है, तबसे वे मीडिया से कम ही रूबरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें