फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल लव जिहाद से पीड़ित बच्चों के माता-पिता आए साथ, बोले- पुलिस और सरकार नहीं कर रही कार्रवाई

Sun, 18 Feb 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

लव जिहाद से पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने अपनी बेटियों को वापस लाने के लिए समूह बनाया है और सरकार को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रभावित किया है। कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को हादिया के पिता अशोकन केएम और निमिषा की मां बिंदू ने दावा किया कि 30 परिवारों के बच्चे लव जिहाद से पीड़ित हैं।

विज्ञापन


दावे में कहा गया कि सरकार और पुलिस ऐसा रवैया अपना रहे हैं जोकि आतंकियों को कई मामलों में सहयोग दे रहा है। अशोकन ने कहा कि इन वजहों ने हमें समूह बनाने के लिए मजबूर किया। निमिषा की मां बिंदू ने कहा कि कई लड़कियों ने सुसाइड की है और कई को मार दिया गया है। कई लड़कियों के बारे में तो कोई जानकारी नहीं है कि वो कहां हैं।

NIA और पुलिस इन मामलों की जांच कर रही हैं जिसमें कई लोगों और संगठनों का नाम सामने आया है। पुलिस और सरकार किसी भी तरह की कार्रवाई करने में नाकाम रही है। आपको बता दें कि दिसंबर 2016 में शेफिन जहां ने हादिया से शादी की थी लेकिन उसके माता पिता ने इस शादी को स्वीकार करने से मना कर दिया था ।
विज्ञापन


अशोकन द्वारा फाइल की गई पिटीशन पर हाईकोर्ट ने मई 2017 में इस शादी को रद्द कर दिया था और उसे घर भेज दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हादिया की शादी पर सवाल नहीं उठाये जा सकते। उसे कॉलेज में पढ़ने के लिए भेजा गया था। वहीं निमिषा के माता-पिता ने पिटीशन फाइल की थी कि उनकी बेटी को जबरदस्ती रिश्ते में बांधा गया, उसे गालियां दी गईं औऱ अबॉर्सन करने के लिए जबरदस्ती की गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें