फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का नाम रखने के लिए मां-बाप ने पीएम को लिखा खत, मोदी ने फोन पर की बात

Fri, 21 Oct 2016 06:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीखड़ (मिर्जापुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनार कोतवाली क्षेत्र के हासीपुर गांव निवासी भरत सिंह व उनकी पत्नी विभा सिंह की नवजात बेटी का नाम वैभवी रखा है। उन्होंने उसके यशस्वी जीवन की कामना की और आर्शीवाद दिया। 
विज्ञापन


विभा-भरत के आंगन में 20 अगस्त को ‘नन्ही परी’ उतरी थी। प्रधानमंत्री द्वारा नाम रखने पर पूरा परिवार काफी खुश है। परिवार के लोग वैभवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना चाहते है, ताकि वह देश का नाम रोशन कर सके। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे सम्मान व बेटियों के विकास के बारे में सोचने पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के हासीपुर गांव निवासी भरत सिंह पुत्र योगेश सिंह व उनकी पत्नी विभा सिंह ने तय किया था उनके घर अगर बेटी हुई तो वह प्रधानमंत्री से ही उसका नामकरण कराएंगे। 
विज्ञापन


उनकी इच्छा को शायद भगवान ने सुन लिया और 13 अगस्त 2016 की भोर दो बजकर 25 मिनट पर विभा ने एक बेटी ने जन्म दिया। बेटी पैदा होते ही पति-पत्नी खुश हो गए और उसी दिन सुबह विभा व उनके पति ने मिलकर प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा। कहा कि आप बेटियों के विकास के लिए काफी कुछ कर रहे है। मेरे घर भी बेटी पैदा हुई है। इसलिए मेरी इच्छा है कि मेरी बेटी का नाम आप रखें। 
विज्ञापन

रात दस बजे भरत के मोबाइल पर पीएमओ से फोन आया

वैभवी मां-बाप के साथ - फोटो : Amar Ujala
पत्र लिखने के एक सप्ताह बाद 20 अगस्त की रात दस बजे भरत के मोबाइल पर पीएमओ से फोन आया। हेलो आप भरत जी बोल रहे है। हां कहने पर उधर से कहा गया कि आपसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करना चाहते है। यह सुनते ही भरत खुशी से उछल पड़ा। लेकिन कुछ पल के लिए उसे यकीन नहीं हुआ। 

पुष्टि के लिए जब उन्होंने कहा कि वह कैसे यकीन करे कि पीएम बात करेंगे तो कहा गया कि वह बात करेंगे तो यकीन हो जाएगा। फिर उधर से प्रधानमंत्री मोदी की आवाज आई। उन्होंने कहा कि भरत जी आपकी पत्नी का पत्र मिला। आपके घर बेटी पैदा हुई इसके लिए आपको बधाई। इसके बाद उन्होंने बेटी का नाम वैभवी रखने का सुझाव दिया। 

कहा कि इसमें  माता पिता व बेटी तीनों का नाम आता है और बेटी का उज्जवल भविष्य भी जुड़ा है। इसके बाद उनके घर का पता पूछा। भरत ने बताया इसके दो दिन बाद 22 अगस्त को प्रधानमंत्री के कार्यालय से फोन आया था। बताया गया कि प्रधानमंत्री ने उनकी बेटी का नाम रखा है, इस संबंध में पत्र भी उनको भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें