फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: परभणी हिंसा में सदमे से हुई होगी आरोपी सोमनाथ की मौत; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किया गया दावा

Mon, 16 Dec 2024 09:58 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/पुणे

सार

10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। बाद में प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा फैल गई। 
विज्ञापन
परभणी प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह परभणी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए सोमनाथ वेंकट सूर्यवंशी (35) की मौत कई चोटों के सदमे के कारण हो सकती है। यह जानकारी सोमवार को एक अनंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई। सूर्यवंशी परभणी के शंकर नगर का निवासी है। वह हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 50 से अधिक लोगों में शामिल था। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 6:49 बजे एक सरकारी अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। उसने सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद उसे अस्पताल से जाया गया था। वह उस दौरान न्यायिक हिरासत परभणी जिला केंद्रीय जेल में बंद था।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसका पोस्टमार्टम छत्रपति संभाजीनगर के एक सरकारी अस्पताल में छह डॉक्टरों के एक पैनल ने बंद कमरे में किया। उन्होंने अनंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि कई चोटों के बाद सदमे के कारण सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि नियमित विसरा को रासायनिक विश्लेषण के लिए रखा गया है।

प्रदर्शन के सिलसिले 51 लोग गिरफ्तार
बता दें कि 10 दिसंबर को परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास संविधान का अपमान किया। इससे लोग नाराज हो गए। आंबेडकर और संविधान का अपमान देख लोग भड़क गए। इसके बाद आंबेडकर के समर्थकों ने बंद का आह्वान किया था, लेकिन भीड़ ने कई दुकानों पर तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। इससे स्थिति हिंसक हो गई। इस मामले में तीन मामले दर्ज किए और 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।   
विज्ञापन


परभणी हिंसा मामले में चर्चा के लिए तैयार हैं फडणवीस
परभणी हिंसा के एक दिन पहले बीड में मसजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को कांग्रेस नेता नाना पटोले ने विधानसभा में परभाणी हिंसा का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री फडणवीस सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गए। सीएम फडणवीस ने कहा, "मुझे यकीन है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसे सुनिश्चित करने के तरीके बताने में विपक्ष सहयोग करेगा। हमारी सरकार संविधान के तहत काम करती है। इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परभाणी हिंसा में शामिल एक मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने नवनिर्वाचित मंत्रियों का सदन में परिचय भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें