पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देतीं सोनिया गांधी
- फोटो : एएनआई
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती है। इस अवसर पर सोनिया गांधी समेत वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में पंडित नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को याद किया। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।