फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तुगलकी फरमान: सड़क पर लड़की फोन से बात करती मिली तो पड़ेगा 21 हजार रुपये जुर्माना

Wed, 03 May 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में लड़कियों को एक तुगलकी फरमान सुनाया गया है। आदेश दिया गया है कि अगर लड़की फोन पर बात करती मिली तो उसे 21 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। इनके अनुसार लड़कियां केवल घरों में रहकर ही फोन का इस्तेमाल करें।’ 
विज्ञापन


यह तुगलकी फरमान गोवर्धन के गांव मडौरा में हुई पंचायत में सुनाया गया है। इसके अवाला पंचायत में गोहत्या, शराब बिक्री और सेवन के अलावा जुआ खेलने पर भी जुर्माना ठोंकने की घोषणा की गई। इतना ही नहीं टटलूगिरी पर भी बहिष्कार का भी एलान किया गया।
  Mathura: Panchayat members in Madora decide to impose Rs 21,000 fine on girls talking on mobile phones while walking on the streets. pic.twitter.com/M91pCGmC9T — ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2017
विज्ञापन


ग्राम प्रधान उस्मान ने कहा कि गांव से बुराइयों को समाप्त करने के लिए कुछ ठोस फैसले लिए गए हैं। पूर्व प्रधान ने कहा कि गोकशी करते यदि कोई पकड़ा जाएगा तो उससे दो लाख का जुर्माना वसूला जाएगा। गांव वालों से कहा गया कि वह अपनी लड़कियों को हिदायत दें कि वह घर में ही रहकर किसी से फोन पर बात करें।


ये भी पढ़ें: स्कूल का बच्चों को फरमान- योगी स्टाइल में हो बाल, नॉनवेज लाने की न करें गलती

पंचायत में  एलान किया गया कि गोहत्या करते पकड़े जाने पर दो लाख जुर्माना लगेगा। जुआ खेलने पर एक लाख जुर्माना वसूला जाएगा। यहां तक कि अगर किसी दुकान पर ताश की गड्डी मिली तो 51 सौ रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। शराब बेचने पर एक लाख ग्यारह हजार और शराब पीने पर 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचों का कहना है कि गांव में तमाम लोग ऐसे हैं जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देती है, इससे पूरे गांव की बदनामी हो रही है। गांव की पहचान टटलू ठगों के रूप में होने लगी है। हाजी हन्नी की अध्यक्षता में हुई पंचायत ने कहा कि टटलू ठगी में लिप्त नौजवान या तो खुद ही संभल जाएं वरना उनका बहिष्कार कर दिया जाएगा। गांव वाले खुद पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वा देंगे। पंचायत में पूर्व प्रधान गफ्फार, अली मोहम्मद, उस्मान, हाजी हन्नी और सल्लम समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें