फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स: अमिताभ के दावों की खुली पोल, फोन के जरिए करते थे मीटिंग

Thu, 26 May 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमिताभ ने दावों को किया था खारिज - फोटो : Getty
विज्ञापन
हाल ही में हुए पनामा पेपर्स खुलासे में देश की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का भी नाम शामिल था। इस खुलासे के बाद अमिताभ ने ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज कर दिया था लेकिन नए दस्तावेजों ने उनके दावों की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस ने अमिताभ बच्चन से जुड़े पनामा पेपर्स के दो दस्तावेज जारी किए हैं जिसमें यह साफ तौर पर लिखा है अमिताभ बच्चन 'सी बल्क शिपिंग कंपनी लिमिटेड' में बतौर डायरेक्टर कार्यभार संभाल रहे हैं। इन दस्तावेजों में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि अमिताभ कंपनी के मीटिंग में टेलिफोन कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल होते थे।

गौरतलब है कि पनामा पेपर्स खुलासे में अमिताभ बच्चन का नाम आने के बाद उन्होंने ऐसे किसी भी दावों से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि विदेश में उनकी कोई भी कंपनी नहीं है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें