फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर्स घोटाला: अहमदाबाद की कंपनी की 48 करोड़ की संपत्ति जब्त 

Sat, 16 Dec 2017 05:11 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने फेमा के तहत अहमदाबाद की कंपनी से 48.87 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। पनामा पेपर केस की जांच के दौरान इस कंपनी की गड़बड़ियां सामने आई थीं। ईडी के मुताबिक एमएस सिंटेक्स इंडस्ट्री लिमिटेड नाम की यह कंपनी अमित पटेल और राहुल पटेल से संबंधित है। 
विज्ञापन


इनका नाम पनामा पेपर्स लीक में सामने आया था। बताया गया था कि इनका ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड (बीवीआई) की कंपनी एमएस एमरेंज में निवेश है। 

ईडी ने बताया कि जांच में पाया गया कि अहमदाबाद की इस कंपनी के अकाउंट से बीवीआई स्थित सहायक कंपनी के जरिए सिंगापुर में अचल संपत्ति खरीदी गई। आरोप है कि इसमें कानून का उल्लंघन हुआ और इसलिए यह कार्रवाई की गई। एजेंसी की ओर से जारी बयान के मुताबिक सिंटेक्स ने फेमा के सेक्शन 4 का उल्लंघन किया और 48.87 करोड़ रुपये की संपत्ति भारत से बाहर पहुंचा दी। इसलिए फेमा के कानून की धारा 37 ए के मुताबिक इसके बराबर मूल्य की संपत्ति भारत में जब्त कर ली गई है।

पढ़ें: पनामा पेपर्स लीकः एक दूसरे पर हमलावर हुई भाजपा-कांग्रेस

इस धारा में प्रावधान है कि अगर फेमा का उल्लंघन कर विदेश में संपत्ति खरीदी जाती है। तो उस संपत्ति के मूल्य के बराबर की संपत्ति देश में जब्त कर ली जाएगी। ईडी आयकर विभाग के साथ पनामा में शामिल भारतीय नामों की जांच कर रही है। पिछले साल हुए इस खुलासे में 426 भारतीय और भारतीय मूल के लोगों के नाम सामने आए थे। अप्रैल, 2016 से सरकार की कई एजेंसियां बहु एजेंसी समूह बनाकर इसकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें