फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज में जहाज पर फिर हमला: पनामा के झंडे वाले टैंकर पर मिसाइल अटैक, सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित

Tue, 17 Nov 2026 02:23 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, नई दिल्ली

सार

होर्मुज में एक बार फिर व्यापारिक जहाज को निशाना बनाया गया है। इस बार पनामा के झंडे वाले जहाज को निशाना बनाया गया है और उस पर मिसाइल अटैक किया गया। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हमले में जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
होर्मुज में जहाज पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर 'तारा गैस' को निशाना बनाया गया। जिस जहाज को निशाना बनाया गया, उस पर 24 भारतीय नागरिक सवार थे। गनीमत रही कि इस हमले में जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिकों समेत चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


कब हुआ जहाज पर हमला?
यह मिसाइल हमला 16 नवंबर को हुआ था। सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा कि जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नागरिकों और चालक दल के बाकी सदस्यों समेत कुल 25 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा, 'हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के लगातार संपर्क में हैं।'

बीते हफ्ते भी होर्मुज में जहाजों को निशाना बनाया गया
इससे पहले बीते हफ्ते भी होर्मुज जलडमरूमध्य और अरब सागर में ऐसे जहाजों को निशाना बनाया गया, जिन पर भारतीय नाविक सवार थे। एक हमला 10 नवंबर को लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर हुआ, जिस पर मिसाइल या रॉकेट से हमला किया गया। इस जहाज पर 19 भारतीय सवार थे। हमले में सभी नाविक बाल-बाल बच गए। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा हमला 11 नवंबर को हुआ था, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय सऊदी अरब के झंडे वाले जहाज को निशाना बनाया गया। एनसीसी फज्र नाम के इस जहाज पर तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल मौजूद था। हमले के बाद पूरा दल सुरक्षित है।

अमेरिका और ईरान के युद्ध के बाद से ही होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर पाबंदियां लगाई हुई हैं और इस दौरान कई जहाजों पर हमले हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें