फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत से सिलिकॉन वैली तक भारत का सम्मान बढ़ा रहीं हैं महिलाएंः मोदी

Thu, 13 Apr 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
पीएम मोदी ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को इंडियन मर्चेंट चैंबर की महिला शाखा की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय महिलाएं पंचायत और संसद से लेकर सिलीकॉन वैली तक भारत को गौरवान्वित कर रही हैं। मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन


मोदी ने बताया कि 'प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की कमजोर वर्गों की 1.20 करोड़ से अधिक महिलाओं को फायदा हुआ है।' करोड़ों परिवारों की माताओं बहनों को इस योजना के बाद चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिली है। कहा कि 'प्रधानमंत्री मुद्रा योजना' का जिन्हें लाभ मिल रहा है उनमें 70 प्रतिशत महिलाएं हैं। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना से 1 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खुल चुके हैं।

मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ आखिरी छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचता है तो तभी किसी योजना को सफल माना जाता है। 

उन्होंने कहा कि घर की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम होनी चाहिए देश की महिलाओं में सामर्थ्य है। मृत्यु दर पर चिंता व्यक्त करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे देश में माता मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि जब महिला सशक्तिकरण से जुड़ी तमाम योजनाओं को एक साथ धरातल पर लाया जाएगा तो देशवासियों को पता चलेगा कि सरकार अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें