फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर साधु हत्याकांडः भाजपा ने ठाकरे सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 17 Nov 2020 07:43 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता व विधायक राम कदम ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा काली पट्टी बांध कर न्याय की मांग के लिए निकाली जा रही है। पालघर पहुंचकर वहां पर भूख हड़ताल भी की जाएगी...
विज्ञापन
संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालघर साधु हत्याकांड को लेकर राज्य में उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ भाजपा ने एक बार मोर्चा खोल दिया है। साधु हत्याकांड के 211 दिन बीत जाने के बाद भी संत समाज और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है। इसलिए भाजपा ने बुधवार को मुंबई से पालघर के बीच जनआक्रोश यात्रा निकालने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता व विधायक राम कदम ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा काली पट्टी बांध कर न्याय की मांग के लिए निकाली जा रही है। पालघर पहुंचकर वहां पर भूख हड़ताल भी की जाएगी। जिस जगह पर साधुओं की निर्मम हत्या हुई थी। जिस भूमि पर साधुओं के साथ छल हुआ था और उन्हें निर्दयता के साथ मारा गया। उस भूमि पर बैठकर न्याय की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, उस स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता दीपक जलाएंगे और साधुओं को मोक्ष और उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। उस स्थान पर साधुओं के स्मारक रूपी मंदिर बनाने की मांग की जाएगी।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन के दौरान 16 अप्रैल 2020 को पालघर में कथित भीड़ ने दो साधुओं सहित तीन लोगों की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक 165 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दहाणु कोर्ट में सीआईडी ने दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की है। सीआईडी का मानना है कि यह घटना अफवाह के चलते हुई थी।

साधु हत्याकांड मामले की हो सीबीआई जांच

राम कदम ने कहा, हमारी मांग है कि सीबीआई से इस मामले की जांच सीबीआई को जांच कराई जाए। क्योंकि महाराष्ट्र की सरकार की जांच में घोर लापरवाही हो रही है। आखिर महाविकास अघाड़ी सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से क्यों नहीं करवाना चाहती है। ऐसे क्या तथ्य हैं जिनको सरकार छिपाने की मंशा रखती है। साधु को न्याय दिलाने के लिए पूरा संत समाज अब सड़कों पर उतरने को तैयार है और महाराष्ट्र सरकार को उनकी बात सुननी ही होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें