फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के दौरान लहराया फलस्तीनी झंडा, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 01 Nov 2023 01:43 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारी ने आगे बताया कि चारों को कानून लागू करने वालों ने मैदान पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने विस्तार से बताया, कि वहां तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी किस बात का कर रहे हैं। फिर उन्होंने फलस्तीन का झंडा लहराया।
विज्ञापन
कोलकाता पुलिस - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पाकिस्तान-बांग्लादेश विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनमें से दो झारखंड के निवासी हैं, जबकि अन्य दो कोलकाता के इकबालपुर और पड़ोसी हावड़ा के हैं। आईपीएस अधिकारी ने बताया, 'हमने उनमें से दो को गेट नंबर 6 के पास और अन्य दो को ब्लॉक जी1 पर फलस्तीनी झंडा लहराने के लिए हिरासत में लिया है। हम उनके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

क्या है पूरा मामला
अधिकारी ने आगे बताया कि चारों को कानून लागू करने वालों ने मैदान पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने विस्तार से बताया, कि वहां तैनात पुलिसकर्मी पहले तो समझ ही नहीं पाए कि प्रदर्शनकारी किस बात का कर रहे हैं। फिर उन्होंने फलस्तीन का झंडा लहराया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, उन्होंने कोई नारा नहीं लगाया।'
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चार लोग, जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष के बीच है, गाजा में चल रहे इस्राइल-हमास संघर्ष का विरोध कर रहे थे और उन्होंने अपने आंदोलन के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें