फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rhino: गैंडे की नई प्रजाति की पहचान, विज्ञानियों ने यूरिनोसेरोस सोंडाइकस रखा नाम; संरक्षण में मिल सकेगी मदद

Mon, 24 Mar 2025 07:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भारतीय और सुंडाइक गैंडों के बीच महत्वपूर्ण अंतर की पहचान की गई है। इस नए वर्गीकरण से न केवल गैंडों के विकास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके संरक्षण के लिए भी एक स्पष्ट योजना बनाई जा सकेगी। जीवाश्म विज्ञानियों ने गैंडे की नई प्रजाति का नाम यूरिनोसेरोस सोंडाइकस रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय और सुंडाइक गैंडों के बीच महत्वपूर्ण अंतर की पहचान की गई है। इस नए वर्गीकरण से न केवल गैंडों के विकास को बेहतर समझने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके संरक्षण के लिए भी एक स्पष्ट योजना बनाई जा सकेगी। जीवाश्म विज्ञानियों ने गैंडे की नई प्रजाति का नाम यूरिनोसेरोस सोंडाइकस रखा है।

विज्ञापन

अब तक पाए जाने वाले दो एक सींग वाले गैंडों को एक ही वर्ग में रखा जाता था, लेकिन एक नए अध्ययन में उनके रूप और व्यवहार में बड़े अंतर पाए गए हैं। इससे पहले की गई वर्गीकरण प्रणाली को चुनौती मिल रही थी और वैज्ञानिक अब उनकी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं। जीवाश्म विज्ञानियों के इस शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि लाखों वर्षों के विकासवादी दबावों के कारण भारतीय गैंडे राइनोसेरोस यूनिकॉर्निस और सुंडाइक गैंडे (राइनोसेरोस सोंडाइकस) ने अलग-अलग विशेषताएं विकसित की हैं। यह अध्ययन जूकीज जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें