फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलानीस्वामी ने मरीना समुद्र तट पर जयललिता के स्मारक ‘मंडपम’ का किया शिलान्यास

Mon, 07 May 2018 04:25 PM IST
एजेंसी, चेन्नई
विज्ञापन
के. पलानीस्वामी, ओ. पनीरसेल्वम
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने सोमवार को दिवंगत जे. जयललिता की याद में बनाए जा रहे स्मारक ‘मंडपम’ का शिलान्यास किया। बता दें कि यह स्मारक मरीना समुद्र तट पर उस स्थल के बगल में बनाया जा रहा है जहां जयललिता की समाधि है।
विज्ञापन


समुद्र तट परिसर में स्मारक के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत करते हुए पलानीस्वामी ने पहली और पनीरसेल्वम ने दूसरी ईंट रखी। स्मारक की आधारशिला रखे जाने से पहले एक यज्ञ और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और लोकसभा के उपाध्यक्ष एम. थंबीदुरै के साथ-साथ तमिलनाडु के मंत्री, सांसद व विधायक उपस्थित थे। 

समारोह में बड़ी संख्या में अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता का प्रस्तावित स्मारक का निर्माण अन्नाद्रमुक के संस्थापक एवं राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन के स्मारक के पीछे किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें