तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी
- फोटो : फाइल फोटो
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने मेडिकल में स्नातकोत्तर में दाखिला देने के लिए राज्यों को आरक्षण का अधिकार देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले से बहुत बड़ी खुशी मिली है।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दूरदराज के इलाकों में सेवा देने वाले सरकारी डॉक्टरों को पीजी में प्रवेश देने के लिए राज्यों को ये अधिकार दिए हैं, ताकि ग्रामीण इलाकों में सेवा देने के लिए डॉक्टरों को प्रोत्साहन मिले और वह इसके लिए आगे आएं।