फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राष्ट्रपति के सबरीमाला दौरे पर व्हाट्सएप स्टेटस से विवाद, पलक्कड़ के डीएसपी से मांगा गया स्पष्टीकरण

Thu, 23 Oct 2025 12:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

केरल के पलक्कड़ में डीएसपी रैंक के अधिकारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला मंदिर दौरे की आलोचना करते हुए व्हाट्सऐप स्टेटस लगाया, जिसमें परंपराओं और हाईकोर्ट आदेशों के उल्लंघन का दावा किया गया। स्टेटस हटाने के बाद पुलिस विभाग ने अधिकारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के पलक्कड़ जिले में एक डीएसपी रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला मंदिर दौरे की आलोचना करते हुए व्हाट्सऐप स्टेटस लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस विभाग ने अधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अधिकारी के व्हाट्सऐप स्टेटस में लिखा था कि राष्ट्रपति की सबरीमाला यात्रा के दौरान भगवान अयप्पा मंदिर से जुड़ी कई परंपराओं और हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन हुआ है। साथ ही स्टेटस में यह भी सवाल उठाया गया था कि कांग्रेस और भाजपा इस पर विरोध क्यों नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Railways: छठ पर यात्रियों को न हो कोई असुविधा, इसलिए रेलवे ने बनाया वार रूम; ऐसे कर रहा है काम
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या हुआ विवाद, समझिए पूरा मामला
बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बुधवार को सबरीमाला मंदिर में पूजा की थी और ऐसा करने वाली वे देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अधिकारी ट्रेन में सफर कर रहे थे जब उन्हें एक फॉरवर्ड संदेश मिला। उसे पढ़ते समय उन्होंने गलती से उसे व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया। जब लोगों ने फोन कर पूछा तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने तुरंत स्टेटस हटा दिया। ऐसे में अब पलक्कड़ जिला पुलिस प्रमुख ने अधिकारी से इस पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें:- जुबली हिल्स उपचुनाव: 211 में से 81 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार, 11 नवंबर को होगा मतदान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें