वहीं, संयुक्त राष्ट्र उस घटना की जांच कर रहा है, जिसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास चिरिकोट सेक्टर में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षकों (यूएनएमओ) का एक वाहन किसी अज्ञात वस्तु की चपेट में आ गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही।
संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस वक्त मेरा मानना है कि हमारे पास जो जानकारियां हैं, उससे यह पता चलता है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक घटना में एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है और मिशन अभी इस घटना की जांच कर रहा है।