पाकिस्तान का एक सैन्य हेलिकॉप्टर बुधवार को लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के 300 मीटर करीब आने के बाद वापस लौट गया।
सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 'पाक का एमआई-17 चॉपर आज सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ के गुलपुर सेक्टर में एलओसी के 300 मीटर तक करीब आ गया था।'
हालांकि इस दौरान दोनों तरफ से किसी तरह की फायरिंग और कार्रवाई नहीं की गई।