फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद पकड़ा: 2015 से कर्नाटक में अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 12:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कारवार (कर्नाटक)

सार

पाकिस्तानी महिला बच्चों के साथ यहां एक कॉलोनी में 2015 से अवैध रूप से रह रही थी। उसका जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड पंजीकृत राशन कार्ड भी है
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है जो 2015 से कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में अपने पति के साथ अवैध रूप से रह रही थी। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक खदीजा महरीन ने भटकल के मोहिद्दीन रुक्कुद्दीन से 2014 में दुबई में शादी की थी। वह तीन महीने के लिए पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और 2015 में उसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया।

पुलिस के अनुसार इस दौरान महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। महिला ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र भी बनवा लिया था। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें