फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर सकती है पाकिस्तानी BAT, हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

Sat, 11 Jul 2020 05:49 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतंकियों की सरपरस्त पाकिस्तानी सेना - फोटो : iStock
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया एजेंसियों द्वारा मिली जानकारी के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान से कई आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, भीम्बर गली और नौशेरा सेक्टर्स में आतंकियों की मौजूदगी हो सकती है और ये पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की मदद से देश में घुसपैठ कर सकते हैं।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई को खुफिया सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों और बीएसएफ के साथ जानकारी साझा की गई है ताकि वे इन इलाकों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख पाएं और सतर्क रहे। सुरक्षाबलों को अंदेशा है कि पाकिस्तानी सेना के बैट की मदद से आतंकी जल्दी ही कुछ हमलों की अंजाम दे सकते हैं।

बता दें कि पाकिस्तान की बैट टीम के लोग काफी प्रशिक्षित होते हैं और इसमें उसकी सेना के कमांडो के अलावा जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकवादी भी शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने एएनआई को बताया, 'पिछले कुछ हफ्तों में ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं थी लेकिन कुछ घंटे पहले यह रिपोर्ट मिलने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट किया गया है, खासकर घाटी के दो सेक्टरों में। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और रात के समय अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी। पाकिस्तान की तरफ से किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।'

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, 'इस मौसम में भारत में घुसपैठ में बैट टीम आतंकियों की मदद करती है। कई जगहों पर आतंकियों को प्रशिक्षण देने के बाद बैट और पाकिस्तान की अन्य एजेंसियों की तरफ से इन्हें सीमा के पास भेजा जाता है। जब घुसपैट की इनकी कोशिशें विफल हो जाती हैं तो बैट की तरफ से इन आतंकियों के साथ हमला किया जाता है ताकि सीमा पर इन्हें घुसपैठ कराया जाए।'

पिछले हफ्ते भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन में जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के भीम्बर गली सेक्टर में एक आतंकी को नियंत्रण रेखा के पास कोरी इलाके में मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें