फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिसंबर को रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली, हमला कर सकते हैं आतंकी गुट

Fri, 20 Dec 2019 11:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी की एसपीजी सुरक्षा - फोटो : SPG Website
विज्ञापन

22 दिसंबर को दिल्ली की रामलीला मैदान में भाजपा की महारैली के दौरान आतंकी गुट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना सकते हैं। खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी गुट पीएम मोदी पर हमला कर सकते हैं। एजेसियों ने इस खुफिया जानकारी को स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप और दिल्ली पुलिस को दे दी है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के अनुसार पाकिस्तान से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी भारत भेजे जा चुके हैं। वे रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली के दौरान हमला कर सकते हैं। 

खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद से एसपीजी समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा लिए गए हालिया फैसलों से आतंकी बौखलाए हुए हैं। जिनमें नागरिकता कानून, राम जन्मभूमि, अनुच्छेद 370, तीन तलाक जैसे मुद्दे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें