फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी मिसाइलों से भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान, व्हाइट हाउस तक पहुंची शिकायत

Sun, 11 Feb 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान अमेरिकी टीओडब्ल्यू-2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने में कर रहा है। भारत ने अमेरिका के सामने इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिका ने पाकिस्तान को ऐसी 2000 मिसाइलें अक्तूबर 2007 में आत्मरक्षा और अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए दी थीं। पिछले हफ्ते इसी मिसाइल के हमले में सेना के कैप्टन कपिल कुंडू और दो जवान शहीद हुए थे। इस साल इन मिसाइलों के हमले में नौ जवान शहीद हो चुके हैं।

विज्ञापन


पाक को तालिबान के खिलाफ दी गई थीं टूओडब्ल्यू-2 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलें

उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की इस हरकत को लेकर भारत ने ठोस सबूत भी अमेरिका को दिए हैं। भारत ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान से मुकाबले के लिए दी गई मिसाइलों का इस्तेमाल एलओसी पर हो रहा है। पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन कर इसकी आड़ में आतंकवादियों की घुसपैठ करा रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान एलओसी पर संघर्ष विराम उल्लंघन में कर रहा इनका इस्तेमाल

सूत्रों ने बताया कि सेना एलओसी पर दागे गए एंटी टैंक मिसाइल के टुकड़ों को दिल्ली मुख्यालय लेकर आई है। इस टुकड़ों को अति गोपनीय तरीके से अमेरिकी प्रतिनिधियों को दिखाया गया है। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले भी भारत अमेरिका से पाकिस्तान को बेचे जाने वाले खतरनाक हथियारों को लेकर आपत्ति जता चुका है। 
विज्ञापन


भारत और अमेरिका ने 2015 में डिफेंस फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे। इसके एक साल बाद अमेरिका ने भारत को अहम रक्षा साझेदार की श्रेणी में शामिल कर लिया था। साथ ही अमेरिकी कांग्रेस ने रक्षा सौदों के मामले में भारत को नाटों देशों के समकक्ष लाने के पक्ष में वोट किया था। सूत्रों के मुताबिक इस आधार पर भारत की अमेरिका से गई शिकायत पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें