फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने दिखाया 'भारतीय जासूस' का वीडियो

Tue, 29 Mar 2016 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
पाकिस्तान ने पिछले दिनों बलूचिस्तान में गिरफ्तार 'भारतीय' को एक बार फिर भारत का जासूस बताया है। पाकिस्तानी सेना और सूचना मंत्री की साझा प्रेस कांफ्रेंस में गिरफ्तार व्यक्ति का एक वीडियो भी दिखाया गया।
विज्ञापन


इस वीडियो में व्यक्ति अपना नाम कुलभूषण यादव बता रहा है और खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताया है। सेना के प्रवक्ता आसिम बाजवा ने कहा कि कुलभूषण बलूचिस्तान और अन्य इलाकों में अशांति फैलाने के मिशन पर था।

उन्होंने कहा कि कुलभूषण के पास से विदेशी मुद्रा और बलूचिस्तान नक्शे बरामद हुए थे। भारत पहले ही इस बात से इनकार कर चुका है कि गिरफ्तार व्यक्ति का सरकार से कोई संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना और सूचना मंत्री की प्रेस कांफ्रेस ऐसे समय में हुई है जब पठानकोट हमले की जांच के लिए पाकिस्तानी जांच टीम भारत के दौरे पर है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें