पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 लोगों के मारे जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैला हुआ है। लोग सड़कों पर उतर कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग मोमबत्तियां जलाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अब सर्जिकल स्ट्राइक के बजाय युद्ध से पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए?
पोल के जवाब में हमें कुल 8384 वोट मिले। इनमें 88.78 फीसदी (7443 वोट) पाठकों ने माना कि अब सर्जिकल स्ट्राइक के बजाय युद्ध से पाकिस्तान को जवाब देना चाहिए, जबकि 11.22 फीसदी (941 वोट) पाठकों ने माना कि सर्जिकल स्ट्राइक के बजाय युद्ध से पाकिस्तान को जवाब नहीं देना चाहिए।