फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलभूषण मामले में पाक का नया पैंतरा, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजीं मां-पत्नी की जूतियां

Wed, 27 Dec 2017 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव से मुलाकात के दौरान उनके परिजनों के साथ अमानवीय रवैया अपनाने वाला पाकिस्तान लगातार इस मुद्दे पर नए नए पैंतरे चल रहा है। कुलभूषण की मां और पत्नी की जूतियां अपने पास रखने वाले पाक ने अब उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज कर यह साबित करने का प्रयास किया है कि उसने यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः भारत की आपत्ति पर बोला पाक- जाधव की पत्नी की जूतियों में था संदिग्ध सामान, जांच जारी

बता दें कि दो दिन पहले पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को उनकी मां और पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी ‌थी। इस्लामाबाद स्थित पाक के विदेश मंत्रालय में हुई यह मुलाकात लगातार सवालों के घेरे में हैं और इस दौरान परिजनों और कुलभूषण के साथ अमानवीय रवैया अपनाने के कारण पाकिस्तान को काफी किरकिरी झेलनी पड़ रही है।

पाक ने मुलाकात के दौरान कुलभूषण की मां अवंति और पत्नी चेतनाकुल की बिंदी और चूड़ियां तक उतरवा कर रख ली थीं। इसके अलावा दोनों महिलाओं के जूते तक उतरवा लिए गए ‌थे। हालांकि बाद में उन्हें चूड़ियां और बिंदी तो वापस कर दी गईं लेकिन जूतियां पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने पास रख ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान कब्जे में ले ली थी जाधव की मां और पत्नी की जूतियां

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह मुद्दा उठाने और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद पाक अधिकारियों ने दलील दी थी कि उन्हें दोनों महिलाओं के जूतों में कुछ गड़बड़ी की आशंका थी, इसीलिए उन्हें जांच के लिए रखा गया था।

यह भी पढ़ेंः मुलाकात से पहले जाधव की मां-पत्नी के कपड़े बदलवाए, बेशर्म पाक मीडिया बोला- सब जायज

हालांकि पाक अधिकारियों ने यह सफाई भी दी थी कि उन्हें इसके बदले में नई जूतियां दे दी गई थीं। लेकिन इस मुद्दे पर पाकिस्तान को चारों तरफ से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

खासकर उसके अमानवीय रुख को भारत ने संयुक्त राष्ट्र में उठाने की तैयारी कर ली है। ऐसे में अपना पक्ष सही साबित करने के लिए पाकिस्तान ने नया पैंतरा चलते हुए जाधव की मां और पत्नी की जूतियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक अधिकारियों को अंदेशा है कि दोनों की जूतियों में 'धातु की वस्तु' जो कैमरा या कोई चिप भी हो सकती है। पाक के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने इसमें किसी संदेहास्पद वस्तु की आंशका जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें