फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों का एक्शन, 17 टीटीपी आतंकवादी ढेर; हथियार भी जब्त

Sat, 27 Sep 2025 01:28 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के करक जिले में फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीटीपी से जुड़े 17 आतंकवादियों को मार गिराया। इस दौरान भारी हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। साथ ही तीन सुरक्षाकर्मी के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े 17 आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी शहबाज इलाही के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार को फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) और पुलिस की संयुक्त खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार करक जिले में मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया था। इलाके में टीटीपी और नजीर ग्रुप से जुड़े आतंकवादी मौजूद थे। ऐसे में जब सुरक्षा बल आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 17 आतंकवादी मारे गए और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: 'हाइब्रिड मॉडल से चल रहा है पाकिस्तान, सेना और सरकार मिलकर करते हैं शासन', ख्वाजा आसिफ का कबूलनामा
विज्ञापन


तीन सुरक्षाकर्मी भी हए घायल
बता दें कि इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं। मारे गए आतंकवादियों पर सुरक्षा बलों पर हमले, फिरौती के लिए अपहरण और अन्य गंभीर आतंकी गतिविधियों के कई मामले दर्ज थे।सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई के बाद करक जिला प्रशासन ने दरशा खेल और आसपास के गांवों में कर्फ्यू लगा दिया है ताकि बचे हुए आतंकवादियों की खोज के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा सके। कारण है कि ऐसा दावा किया जा रहा है कि कुछ आतंकवादी इस दौरान फरार हो गए हैं और आसपास के इलाकों में छिपे हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- G4 FM Meet: जी-4 देशों ने यूएनएससी में सुधार की दोहराई मांग, विकासशील देशों की बड़ी भागीदारी पर भी दिया जोर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें