फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान बोला- हमारे बिना सफल नहीं होगी कश्मीर पर बातचीत

Wed, 25 Oct 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में लगभग तीस साल से चल रही अस्थिरता को खत्म करने के लिए बीजेपी सरकार भी यूपीए की तरह बातचीत का रास्ता अपनाना चाहती है, लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले से पाकिस्तान को आपत्ति है। उसका कहना है कि जबतक 'तीसरी पार्टी' को साथ बैठाकर बात नहीं की जाएगी तबतक कुछ ठीक नहीं होगा। यहां पाकिस्तान खुद को तीसरी पार्टी बता रहा है। 
विज्ञापन


भारत द्वारा कश्मीर के सभी पक्षों से बातचीत के लिए पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा को चुना गया है। इस खबर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत के लिए चुने गए मापदंड ठीक नहीं हैं और अगर किसी बातचीत को सफल बनाना है तो सभी मुख्य पार्टियों से बातचीत होनी चाहिए जिसमें भारत, पाकिस्तान और कश्मीरी लोग तीनों शामिल हों।

अगले हफ्ते कश्मीर जाकर तय करूंगा किससे बात करें: पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर

पाकिस्तानी प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि हुर्रियत नेताओं को शामिल किए बिना इस बातचीत का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, उन्होंने भारत पर जम्मू कश्मीर में आतंक फैलने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


वहीं अपने वार्ताकार नियुक्त किए जाने पर दिनेश्वर शर्मा ने कहा था कि वह अगले हफ्ते कश्मीर जाएंगे और तय करेंगे कि किन-किन पक्षों से बात करनी है। उन्होंने कहा कि वहां के हालात जानने के बाद ही वह वार्ता प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें