फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में हलचल, हटाए जा सकते हैं आईएसआई चीफ

Sat, 08 Oct 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटोः ISI प्रमुख रिजवान अख्तर - फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को अगले कुछ हफ्तों में हटाया जा सकता है। अख्तर की नियुक्ति सितंबर 2014 में की गई थी और उन्होंने नवंबर 2014 में कार्यभार संभाला। अख्तर ने लेफ्टिनेंट जनरल जहीर उल इस्लाम की जगह ली थी। 
विज्ञापन


आईएसआई चीफ की नियुक्ति सामान्य तौर पर तीन साल के लिए होती है। इस बीच अगर आईएसआई चीफ रिटायर नहीं होता है या आर्मी चीफ उसे हटाता नहीं है, तो खुफिया एजेंसी प्रमुख अपना कार्यकाल पूरा करता है। 

पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से ऐसी खबर दी है। खबर के मुताबिक आईएसआई चीफ को बदलने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

खबर में कहा गया है कि कार्यकाल पूरा होने से पहले ही आईएसआई के डायरेक्टर जनरल अपना पद छोड़ सकते हैं।

माना जा रहा है कि कराची के कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार मौजूदा आईएसआई चीफ की जगह ले सकते हैं।

एक दूसरे वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अख्तर कराची में पहले भी सिंध रेंजर्स के डायरेक्टर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें कराची में चुनौतियों के बारे में पता है और यह अदला बदली मायने रखती है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

राहील शरीफ बनें रहेंगे या होंगे रिटायर!

- फोटो : Getty Images file
अधिकारी ने आईएसआई प्रमुख को हटाए जाने के समय को और स्पष्ट करते हुए कहा, 'यह इस पर निर्भर करता है कि आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ का बढ़ाया जाता है या कार्यकाल के मुताबिक वह रिटायर होंगे।'

उन्होंने कहा, 'मैं नहीं समझता कि नोटिफिकेशन या कुछ और मिलिट्री कमांड से इससे पहले आ पाएगा। इसमें बहुत सारी चीजें जुड़ी हैं।'

राहील शरीफ ने इस शुरुआत में घोषणा की थी कि वह एक्सटेंशन के बारे में नहीं सोच रहे हैं और नवंबर में   रिटायर होंगे। 

हालांकि पाकिस्तान आर्मी के मुख्य प्रवक्ता असीम बाजवा  ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है कि आईएसआई प्रमुख बदले जाएंगे। इस बारे में पूछे जाने पर बाजवा ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है।'

पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने भी अपनी खबर में किसी कारण का जिक्र नहीं किया है आईएसआई चीफ क्यों बदले जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें