भारत-पाक सीमा पर स्थित बाघा और हुसैनीवाला बॉर्डर पर हर शाम होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह की विशेष पहचान है। बाघा पर होने वाली परेड को देखने दोनों देशों के लोग दूर-दूर से आते हैं। पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला बॉर्डर पर कुछ समय पहले ही बाघा की तर्ज पर समारोह का रोजाना आयोजन शुरू हुआ है। भारतीय सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) और पाकिस्तानी रेंजर्स के जवान दोनों देशों के नागरिकों के सामने पूरे जोश-खरोश के साथ अपने-अपने देश का झंडा उतारते हैं। ऐसे में परेड के दौरान दोनों देशों के जवान पैर पटककर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते जिसे देखकर वहां उपस्थित लोग देशभक्ति के जज्बे से सराबोर हो जाते हैं।
ऐसे में पाक रेंजर्स के एक जवान ने अपने देश के लोगों को शर्मिंदा कर दिया। परेड के दौरान कई बार पाक रेंजर्स के जवान ज्यादा जोश में ज्यादा जोर से जमीन पर अपने पैर पटकते हैं। पिछले दिनों परेड के दौरान इसी तरह की कोशिश कर रहे पाक रेंजर्स का जवान फिसल गया और दोनों देश के लोगों के सामने हंसी का पात्र बन गया। इस वाकये को भारत के एक नागरिक ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो किस तारीख का है इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन भारत में लोग इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान का मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो पर कई तरह के चुटकुले भी बन रहे हैं।
देखिए वीडिया...
इसी तरह का हुसैनीवाला परेड का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था जिसमें दोनों देशों के जवानों के बीच परेड के दौरान झड़प हो गई थी।