फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के लिए एलओसी पार व्यापार के जरिए पैसा मुहैया कराता है पाकिस्तान : एनआईए

Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Border Fencing - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए होने वाले सीमा पार व्यापार का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातों के लिए पैसा मुहैया कराने में करता है। इसका खुलासा एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष तनवीर अहमद वानी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की पूछताछ में किया। वानी को निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह मामले में गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन


वानी पर हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी नवीद बाबू को पैसा देने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे एनआईए दो दिन की रिमांड पर लेकर जम्मू आई थी। इस महीने की शुरुआत में एनआईए ने दविंदर सिंह के त्राल स्थित आवास पर छापा मारा था। दविंदर को पिछले महीने दो आतंकियों के साथ राज्य से बाहर जाते वक्त गिरफ्तार किया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें