फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी की मौत पर भड़के नवाज शरीफ, भारतीय सेना पर लगाए आरोप

Mon, 11 Jul 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर में मचे बवाल पर पाकिस्तान ने गंदा खेल शुरू कर दिया है। एक दिन पहले पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में जारी हिंसा को दुखद बताया गया था तो अब पाक प्रधानमंत्री ने भी इस पर अपनी राय रखी दी है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आतंकी बुरहान वानी की मौत को दमनकारी और घाटी में हिंसा को अंजाम दे रही भीड़ पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई को अत्यधिक बताया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने भारतीय फौजों और अर्द्धसरकारी बलों द्वारा कश्मीरी नेता बुरहान वानी और अन्य नागरिकों की मौत पर गहरा दुख जताया है। बयान में कहा गया है, कि यह दुखद है कि आम नागरिकों के विरुद्ध भारी संख्या में फौज का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि इस तरह के दमनकारी उपाय जम्मू कश्मीर के बहादुर लोगों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय के उनके अधिकार को नहीं रोक सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : Amar Ujala
वहीं शरीफ ने कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की नजरबंदी पर चिंता जताते हुए कहा है कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार मानवाधिकारों के प्रति अपने दायित्व और प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए। 

बता दें कि नवाज शरीफ का यह बयान उस समय आया है जब पाकिस्तान के कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर लगातार निशाना साध रहे थे। दो दिन पहले पाकिस्तान पीपुल पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने भी आरोप लगाया था कि मोदी शरीफ दोस्ती के कारण कश्मीर को अपूरणीय क्षति होना बताया है। रविवार को उसने अपने बयान में कहा था कि जब दुनियाभर के लोग ईद मनाने में मशगूल थे तब कश्मीर में हमारे भाइयों पर अत्याचार हो रहा था। 

वहीं नवाज शरीफ के इस बयान पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से पाक प्रधानमंत्री के इस बयान पर दुख जताया गया है। 

बता दें कि बीते शुक्रवार को कश्मीर में हिजबुल के टॉप आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद से अलगाववादी संगठन भड़के हुए हैं। उनके इशारे पर कश्मीर के कुछ लोग राज्य में हिंसा की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। 

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और यासीन मलिक लगातार इस मुद्दे को तूल देने पर लगे हुए हैं जिसकी वजह से घाटी कई दिनों से सुलग रही है। हालांकि सरकार ने तमाम अलगाववादी नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद करके रखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें