फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग रोकने के लिए गिड़गिड़ाने की हद तक आ गया- परिकर

Sun, 27 Nov 2016 04:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : ANI
विज्ञापन
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि बुधवार को एलओसी पर भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब के बाद पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई रोकने के लिए गिड़गिड़ाने की हद तक आ गया था। दोनों देशों के मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (डीजीएमओ) के बीच हॉटलाईन पर बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन


गोवा के एक सम्मेलन में परिकर ने कहा कि बुधवार को हमारी तरफ से भीषम जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद उधर से फोन आया कि यह कार्रवाई रोक दी जाए। गौरतलब है कि मंगलवार को मिछेल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने एक भारतीय जवान को मार उसके शव के साथ अमानवीय बर्बरता की थी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक परिकर ने कहा कि कि हमारी तरफ से पाकिस्तान को यह साफ कर दिया गया कि सीजफायर उल्लंघन उधर से हो रहा है। अगर सीमा पर शांति चाहिए तो पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना होगा। परिकरने ने कहा कि हमें कार्रवाई रोकने से कोई परहेज नहीं क्योंकि भारतीय सेना की सीजफायर उल्लंघन में कोई दिलचस्पी नहीं।
विज्ञापन


सीमा पर शांति रहेगी बशर्ते पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए। भारत के कड़े रुख का नतीजा है कि पिछले दो दिनों से फायरिंग रुकी हुई है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पाक सेना की बर्बरता के बाद भारतीय सेना ने भीषण जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 4.30 तक भारत की तरफ से जबरदस्त गोलाबारी हुई जिसमें पाक के तीन जवान मारे गए। साथ ही उसकी पोस्टों को काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें