फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होना तय: राजनाथ

Sat, 14 Sep 2019 10:38 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को हर मंच पर नाकामी ही मिली क्योंकि दुनिया उस पर यकीन ही नहीं करती है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूरत में आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर शनिवार को जमकर हमला बोला और कहा कि पाकिस्तान ने अगर आतंकवाद का साथ देना नहीं छोड़ा तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता।
 


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा। वह इस मुद्दे को लेकर वह संयुक्त राष्ट्र तक गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि भारत के अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत लोगों को धर्म या जाति के आधार पर नहीं बांटता है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे को बार-बार उठाए जाने पर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के कथन पर यकीन करने का इच्छुक नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि उसे आतंकवाद को रोकना होगा नहीं तो कोई भी उसके टुकड़े होने से नहीं रोक सकता। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें