फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के दिन मां और पत्नी से मिलेंगे कुलभूषण, सुषमा ने कहा- मेहनत रंग लाई

Fri, 08 Dec 2017 04:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व नौसैनिक अधिकारी भारतीय कुलभूषण जादव अपनी मां और पत्नी से आखिरकार मिल सकेंगे। पाकिस्तानी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कुलभूषण जादव की अपनी मां और पत्नी से मुलाकात 25 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


 विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने पाकिस्तान से इस मुलाकात के दौरान भारतीय दूतावास के राजदूतों को भी मौजूद रहने देने का आग्रह किया था। पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को अपने यहां आने की इजाजत दी है और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले पाकिस्तान सिर्फ कुलभूषण जाधव की पत्नी को वीजा देने के लिए राजी हुआ था। इस पर हमने पाकिस्तान से जाधव की मां को भी वीज मुहैया कराने के लिए कहा था। साथ ही हमने जाधव की मां और पत्नी की पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को देनी ही होगी परिजनों को कुलभूषण जाधव से मिलने की अनुमति

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी कि पाकिस्तान से इस मुलाकात के दौरान भारतीय दूतावास का एक राजदूत भी मौजूद रहेगा। 
One Indian diplomat will be allowed to accompany #KulbhushanJadhav 's mother and daughter: Raveesh Kumar,MEA— ANI (@ANI) December 8, 2017

  #KulbhushanJadhav's mother and wife to meet him in Pakistan on 25 December: Pakistan Media pic.twitter.com/oGrAZcuO3w — ANI (@ANI) December 8, 2017


कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी के मिलने की इच्छा के बाद इस संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा था। जिस पर सफलता हासिल हुई है। 
  We had also asked that a diplomatic officer of Indian High Commission should accompany them while they are in Pakistan. Pak has agreed to facilitate the visit of mother & wife of Kulbhushan Jadhav and assured us of their safety, security and freedom of movement in Pakistan: EAM — ANI (@ANI) December 8, 2017
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें