फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikh Pilgrims Visa: पाकिस्तान ने जारी किए 215 वीजा, गुरु अर्जन देव शहीदी दिवस के लिए जाएंगे भारतीय तीर्थयात्री

Tue, 06 Jun 2023 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि उसने 8 से 17 जून तक पाकिस्तान में होने वाले गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 215 वीजा जारी किए हैं।
विज्ञापन
नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी उच्चायोग ने मंगलवार को कहा कि उसने गुरु अर्जन देव के 'शहीदी दिवस' की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 215 वीजा जारी किए हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के प्रावधान के तहत भारत से सिख और हिंदू तीर्थयात्री हर साल पाकिस्तान जाते हैं। प्रोटोकॉल के तहत पाकिस्तानी तीर्थयात्री भी हर साल भारत आते हैं।

विज्ञापन

 

उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि उसने 8 से 17 जून तक पाकिस्तान में होने वाले गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के सिख तीर्थयात्रियों को 215 वीजा जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि वीजा जारी करना 1974 के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर द्विपक्षीय प्रोटोकॉल को पूरी तरह से लागू करने की पाकिस्तान की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
 
विज्ञापन

बयान में कहा गया है, इस अवसर पर उच्चायोग के उप प्रभारी सलमान शरीफ ने तीर्थयात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान पवित्र धार्मिक स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ तीर्थयात्रियों को जरूरी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बयान में कहा गया है, पाकिस्तान में ठहरने के दौरान श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित कई पवित्र स्थलों की यात्रा करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें