फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत वापस लौटे पाक राजनयिक सोहेल महमूद, कहा- भारत संग सुलझाना चाहते हैं विवाद

Fri, 23 Mar 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pakistan High Commissioner Sohail Mahmood
विज्ञापन

पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहेल महमूद काफी दिनों बाद भारत लौट आए हैं। शुक्रवार को वह पाकिस्तान दिवस मनाने के लिए दिल्ली लौटे और यहां वह एक कार्यक्रम को होस्ट करेंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह से पड़ोसी देश ने बैठक के नाम पर महमूद को देश वापस बुला लिया था। सरकारी सूत्रों के अनुसार पाक उच्चायोग द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को आमंत्रित किया गया है। हालांकि उनकी जगह कोई और मंत्री भी इसमें शिरकत कर सकता है। 

विज्ञापन


वहीं राजनयिक उत्पीड़न को लेकर दोनों आमने-सामने खड़े हैं। गुरुवार को एक बार फिर से भारत ने पाकिस्तान के समक्ष भारतीय राजनयिकों को इस्लामाबाद की पाक अधिकारियों की ओर से प्रताड़ित किए जाने और पीछा करने को लेकर विरोध जताया है। जिसके बाद पाकिस्तान ने भी अपने राजनियकों और उनके बच्चों के उत्पीड़न को लेकर एक नोट जारी कर दिया।

इससे पहले कभी भी दोनों देशों के बीच राजनयिकों को लेकर इस तरह की तनातनी देखने को नहीं मिली थी। महमूद ठीक एक हफ्ते बाद भारत वापस लौटे हैं। पाकिस्तान ने उन्हें राजनयिकों को डराने और प्रताड़ित करने की कथित घटनाओं पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। यदि शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम में महमूद उपस्थित नहीं होते तो भारत की ओर से इसे पाकिस्तान की उकसावे वाली कार्रवाई के तौर पर देखा जाता। हालांकि भारत का कहना है कि वह किसी भी स्थिति में अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस नहीं बुलाएगा।
विज्ञापन


इस मामले पर सोहेल महमूद ने कहा है कि मैंने इस इस मामले पर अपनी सरकार के साथ बातचीत की और हम चाहते हैं कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए क्योंकि इसकी वजह से दोनों देशों के रिश्तों पर प्रभाव पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें