पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान की तरफ से एक विवादित बयान सामने आया है। पाकिस्तान हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा है कि इस साल की जश्न-ए-आजादी हम कश्मीर की आजादी के नाम करते हैं।
Is saal ki Jashn‑e‑Azadi hum Kashmir ki Azadi ke naam karte hain- Pakistan High Commissioner Abdul Basit in Delhi pic.twitter.com/gInZLqZ60a
— ANI (@ANI_news) August 14, 2016
बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करता रहा है। अब्दुल बासित का ये बयान सुषमा स्वराज के उस दो टूक जवाब के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आतंकवाद के प्रायोजकों के साथ कश्मीर के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी।
आपको बता दें कि इस नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने बयान दिया था कि जम्मू-कश्मीर के विवाद पर बातचीत के लिए वो भारत को आमंत्रित करेंगे।