फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में फंसे अपने नागरिकों की वतन वापसी के लिए पाक उच्चायोग ने मांगी मदद

Wed, 15 Apr 2020 07:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने भारत से मदद मांगी है। पाक उच्चायोग ने कहा है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में मौजूद नागरिकों को वाघा बॉर्डर के रास्ते 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे पाकिस्तान भिजवाया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्रालय अपने यहां फंसे सभी विदेशी नागरिकों को उनके देश भेजने की व्यवस्था कर रहा है। इसमें पाकिस्तान के नागरिक भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया, हमें पाक उच्चायोग से पता चला है कि हमारे देश में मौजूद उनके 180 नागरिक वापस जाना चाहते हैं। हम इसे लेकर संबंधित अधिकारियों से बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से पूरी दुनिया में हर तरह की यात्री सेवाओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है। कोरोना के चलते भारत ने सभी देशों के लिए अपनी सीमाएं पहले ही बंद कर दी हैं।  ऐसे में विदेश मंत्रालय अपने यहां फंसे विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की तैयारी कर रहा है। 

अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए पाकिस्तानी उच्चायोग लगातार भारत से संपर्क में है। पाकिस्तान ने अपने नागरिकों की अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए जांच करवाने की भी मांग की है। बता दें, पिछले महीने पांच पाकिस्तानी नागरिक अट्टारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते अपने देश वापस गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें