भारत के पूर्व नौसेना कमांडर कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत की मांग को ठुकरा दिया है। इस मसले पर पाकिस्तान के इसलामाबाद में भारत के उच्चायुक्त गौतम बंबावले ने कहा कि हमने कुलभूषण जाधव के लिए पाकिस्तान से 14 बार काउंसलर एक्सेस की मांग की लेकिन पाक ने रिक्वेस्ट को ठुकरा दिया।
India demanded consular access to Jadhav for 14th time.Pak FS said since this is case of espionage then consular access can't be granted:MEA
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
वहीं, बंबावले ने पाक विदेश सचिव से मुलाकात के दौरान कुलभूषण जाधव की चार्जशीट और काउंसलर एक्सेस की मांग की थी। जबकि पाक पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि भारत ने भी पाकिस्तान के कैदियों को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया था। सरताज अजीज ने कहा कि एक निर्दोष आदमी के पास एक हिंदू और एक मुस्लिम नाम का दो पासपोर्ट क्यों होगा।
Gautam Bambawale met Pakistan FS today and raised two demands-copies of charge sheet and judgment by Pak military court against Jadhav: MEA
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
Why would an innocent person possess 2 passports,one with Hindu&other a Muslim name?:Sartaz Aziz,Adviser to Pak PM on Foreign Affrs #Jadhav pic.twitter.com/5Yrdxuozhr
— ANI (@ANI_news) April 14, 2017
गौरतलब है कि जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। पाकिस्तान पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बता रहा है। पाक के अनुसार जाधव जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसे थे। जबकि भारत पाकिस्तान का पुरजोर विरोध कर रहा है और भारत ने कहा है कि अगर जाधव को फांसी होती है तो वो इसे सुनियोजित हत्या मानेंगे। बहरहाल, भारत ने पाक को अवगत कराया है कि हम इस आदेश की अपील करेंगे और पाक आर्मी एक्ट का अध्ययन करेंगे।