फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई अलर्ट: भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी जेट ने गिराया बम, भारत ने खदेड़कर मार गिराया

Wed, 27 Feb 2019 04:26 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Pakistan Jet entered India
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। पीटीआई के हवाले से खबर आ रही है कि जम्मू कश्मीर के नौशेरा में पाकिस्तान के विमान घुस आए और पुंछ और राजौरी के इलाके में बम भी गिराए। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को खदेड़ डाला। इस दौरान नौशेरा के वाम गैली में पाकिस्तान के एफ-16 विमान को भारत ने मार गिराया।

विज्ञापन




एएनआई के अनुसार, यह विमान भारतीय सीमा में तीन किलोमीटर तक घुसपैठ कर चुका था, जिसे भारत ने मार गिराया। एक पैराशूट भी नीचे गिरता हुआ दिखा, हालांकि पायलट की स्थिति  की जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन

 


पीटीआई के अनुसार, भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर, सुरक्षा को देखते हुए जम्मू, श्रीनगर, लेह और पठानकोट एयरपोर्ट पर हाइ अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर के तीनों एयरपोर्ट जम्मू, श्रीनगर और लेह से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। भारत की ओर से अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

नौशेरा एलओसी से जुड़ा हुआ इलाका है। पाकिस्तानी वायु सेना के विमान राजौरी में दाखिल हुए हैं। कहा यह भी जा रहा है कि भारतीय वायु सेना की ओर से उन्हें खदेड़ दिया गया है। पुलवामा हमले के बाद मंगलवार तड़के भारत की ओर से हुई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने बौखलाते हुए यह कदम उठाया है। 

पाकिस्तानी जेट को भारतीय विमानों ने खदेड़ा

समाचार एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तानी जेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें